उपचार पर जाने वाले बंदियों को मिलेगा पर्याप्त फ़ोर्स

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

फर्रुखाबाद: जिला जज के साथ जिलाधिकारी मोनिका रानी व एसपी मृगेंद्र सिंह ने जिला व सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने सुधार लाने के निर्देश दिये है| साथ ही बन्दियो की समस्याओं को ध्यान में रखते हुये जिलाधिकारी ने बीमार बंदियों को उपचार के लिये जाने पर फ़ोर्स की कमी ना होने के भी निर्देश दिये|

जिला जेल में जिला जज, डीएम, एसपी ने लगभग दो घंटे संघन निरीक्षण किया| उन्होंने खाना अस्पताल व बंदियों की बैरक भी देखी| उन्होंने बैरकों में साफ़स-सफाई रखने के निर्देश दिये| साथ ही ठंड में बन्दियों को पर्याप्त कंबल आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिये| उन्होंने जिला जेल में 97 बंदियों को चश्मे भी वितरित किये| काफी देर चले निरीक्षण के बाद सभी अधिकारी सेन्ट्रल जेल पंहुचे| जंहा सभी ने तकरीबन एक घंटे तक निरीक्षण किया| इसके बाद वह सेन्ट्रल जेल से बाहर आ गये|

जिलाधिकारी ने जेएनआई से बातचीत में कहा कि जेल के बंदियों को ठंड में पर्याप्त कंबल आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये है| इसके साथ ही साथ सेंट्रल जेल के बंदियों को उपचार पर ले जाने के लिये पर्याप्त फ़ोर्स नही मिल पा रहा है| बीमार बंदियों को उपचार हेतु ले जाने के लिये पर्याप्त पुलिस उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है|