फौजी पिता की मौत के बाद संपत्ति के लिए भाई ने कुवारी बहन को बेघर किया

0
164

फर्रुखाबाद: रुपयों के लालच में भाई ने बहिन को घर से निकाल दिया रोती बिलखती बहिन ने अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर भाई के खिलाफ कारवाही की मांग की है|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला मसेनी निवासी पूर्व फौजी स्व. सुरेन्द्र सिंह राठौर की पुत्री रुकमनी से अपर पुलिस अधीक्षक से मिल कर बताया की मेरे भाई शिव शंकर ने मुझे रुपयों के लालच में घर से निकाल दिया है माँ बाप की पूर्व में मौत हो चुकी है तब से मुझ पर भाई पिता द्वारा बैंक में जमा कराया गया धन निकालने के लिए दबाव डालता है न निकालने पर आज मुझे जबरदस्ती घर से निकाल दिया|

अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने महिला थाना को कारवाही करने के आदेश दिए है|

[adrotate banner="2"]