फोटो ग्राफर की हत्या में पुलिस को दोस्त की तलाश

0
207

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) बीते चार अक्टूबर को थाना क्षेत्र के गाँव घुमईया रसूलपुर के निकट पतेल में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पलरिया निवासी राजीव उर्फ़ बाबी मिश्रा का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला था| पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी| हत्या के मामले में पुलिस को अब उसके दोस्त की तलाश है| पुलिस का यह भी मानना है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग भी हो सकता है|

[adrotate banner="3"]

घटना के सम्बन्ध में मृतक राजीव के जिस दोस्त विपिन की पुलिस तलाश कर रही है वह पहले से ही अपराधी तत्व है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी विपिन ने वर्ष 2003 में कानपुर के थाना विठूर राम नगर निवासी अमित शुक्ला का अपहरण करने के बाद उसको थाना गुरसहायगंज व फर्रुखाबाद जनपद के बीच जिन्दा जला दिया था| वर्ष नौ में उसे इस सम्बन्ध में सजा भी हो चुकी है|

थानाध्यक्ष मो० मुस्लिम खांन ने बताया कि हत्या के मामले में राजीव के दोस्त की तलाश की जा रही है| उसके पकड़े जाने पर हत्या का खुलासा होने की पूरी उम्मीद है| वह आवास विकास कालोनी में भी किराये पर रह चूका है|

[adrotate banner="2"]