फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर 7 जनसेवा केंद्रों को नोटिस

0
350

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फॉर्मर रजिस्ट्री कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए 7 जनसेवा केंद्र संचालकों को स्पष्टीकरण हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
शासन स्तर से प्रतिदिन समीक्षा किए जाने के बावजूद कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन जनसेवा केंद्रों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें विपिन जनसेवा केंद्र पिपरगांव, भूप सिंह जनसेवा केंद्र पिपरगांव, मुर्शीद राणा जनसेवा केंद्र याकूतगंज, सतगुरु जन सेवा केंद्र मदनपुर, रामू जनसेवा केंद्र त्योरखास, परवेज अहमद जन सेवा केंद्र जरारी तथा संदीप जनसेवा केंद्र सिरौली शामिल हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित जनसेवा केंद्र संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे फॉर्मर रजिस्ट्री कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा आगे कठोर कार्रवाई की

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]