फार्मासिस्टों ने किया कार्य बहिष्कार, भटके मरीज

0
117

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल के सरकारी आवास पर फार्मासिस्ट के घर चोरी की घटना का खुलासा ना होनें से फार्मासिस्ट आंदोलित हुए और उन्होंने कार्य बहिष्कार कर दिया| जिससे अस्पताल के मरीज भटकते रहे|
बीते दो महीने पूर्व 26 अगस्त को लोहिया अस्पताल के आवासीय परिसर में रह रहे फार्मासिस्ट गरिमा सचान के घर अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये का जेवरात सहित नकदी चोरी कर ली थी। जिसका शहर कोतवाली पुलिस खुलासा नही कर पायी| घटना को लगभग दो महीने होने जा रहें है| लेकिन अभी तक घटना का खुलासा नही हुआ| जिसके चलते 7 सितम्बर को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था| इसके साथ ही बीते दिन लोहिया अस्पताल के फार्मासिस्टों ने भी प्रदर्शन किया था|
शुक्रवार को सीएचसी राजेपुर के फार्मासिस्टों नें चोरी का खुलासा ना होनें से काली पट्टी बांधकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया| इस दौरान उपचार के लिए आये मरीज भटकते रहे| जल्द खुलासा ना करने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी दी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]