फर्रुखाबाद से सदर विधायक लें सकते राज्य मंत्री की शपथ

0
220

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की करीब ढाई वर्ष पुरानी योगी आदित्यनाथ सरकार का पहला विस्तार कल होगा। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करीब दर्जन मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। इसके साथ ही तीन-चार राज्यमंत्रियों का कद बढ़ाकर उनको कैबिनेट मंत्री पद की शपथ भी दिलाई जाएगी। अभी योगी आदित्यनाथ सरकार में 20 कैबिनेट, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्यमंत्री हैं।

[adrotate banner="3"]

राजभवन में कल होने वाले इस सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में करीब एक दर्जन मंत्री शपथ लेंगे। इसके अलावा तीन से चार स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्रियों का भी प्रमोशन कर उन्हें कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई जाएगी। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल यानी 21 अगस्त को होगा। पहले मंत्रिमंडल का यह विस्तार सोमवार 19 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन ऐन मौके पर उसे टाल दिया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी आज देर शाम नई दिल्ली से लखनऊ लौटेंगी।  एक बार फिर से मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार बनने के सवा दो साल से अधिक समय के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार करने वाले हैं।
यह होंगे नये चेहरे
राजभवन में बुधवार को रक्षा मंत्री के पुत्र पंकज सिंह, अशोक कटारिया, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, संजय यादव, हरिशंकर महौर, डॉ. अनीता लोधी, उमेश मलिक, संजय शर्मा, कृष्णा पासवान, पक्षालिका सिंह, रमाशंकर पटेल, चौ.उदयभान सिंह, चंद्रिका उपाध्याय, विद्यासागर सोनकर तथा जीएस धर्मेश उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में नये चेहरे होंगे।  मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावितों के नामों पर मुहर लग चुकी है।  बुलंदशहर के अनिल शर्मा तथा मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल का नाम भी मंत्री बनने वालों की सूची में है। इसके साथ ही कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।

भाजपा संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले एमएलसी अशोक कटारिया का भी मंत्री बनन तय माना जा रहा है। इनके साथ तीन से चार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार को कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है। सभी शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची राजभवन को भेज दी गई है। फेरबदल में कुछ मंत्रियों की छुट्टी होना तय है तो शपथ के बाद कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएंगे।

[adrotate banner="2"]