फर्रुखाबाद समेत प्रदेश के 45 जिलों में आंधी व भारी बारिश का अलर्ट जारी

0
380

डेस्क:प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत तमाम जिलो में सोमवार को छिटपुट बरसात और ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज बदला और लोगों ने भीषण गर्मी से कुछ राहत महसूस की।आज से हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होगा जो अगले सात दिनों तक जारी रहेगा।पूर्वी यूपी के 16 जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में चार और न्यूनतम में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।
मौसम विभाग ने सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थ नगर में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर में आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, अंबेडकरनगर, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, कासगंज, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बरसात होने की सम्भावना भी व्यक्त की है|

[adrotate banner="3"]

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश का सिलसिला शुरू होने के बाद भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। आने वाले दिनों में भी बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। इसका असर राजधानी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में मंगलवार से बुधवार तक देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि 27 से 28 जून को पश्चिमी यूपी में बादल बरस सकते हैं। इसके आसार बन रहे हैं। मौजूदा सप्ताह में 45 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश के पूर्वानुमान हैं।

[adrotate banner="2"]