फर्रुखाबाद में 11 कोरोना पॉजिटिव, 581 हुआ आंकड़ा

0
120

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को सुबह आधा दर्जन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले| शाम को 7 पॉजिटिव निकले| जिससे आंकड़ा 581 हो गया है|
जिला मुख्यालय पर आयी रिपोर्ट के अनुसार सुबह फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी 43 वर्षीय पुरुष, कायमगंज के मोहल्ला छपट्टी निवासी 75 वर्षीय महिला, भोलेपुर निवासी 1 वर्षीय बालक और उसकी 27 वर्षीय बहन और पिता पॉजिटिव आये है| शहर साहबगंज निवासी 62 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आया है|
वही शाम को आयी रिपोर्ट में शहर के बजरिया निवासी 28 वर्षीय महिला, कमालगंज के ग्राम टिलीयां निवासी 18 वर्षीय युवती, भोलेपुर निवासी 65 वर्षीय महिला, राजेपुर के दहेलिया निवासी 21 वर्षीय युवक और 58 वर्षीय अधेड़ पॉजिटिव निकला| फतेहगढ़ के मोहल्ला गाड़ी खाना में 71 वर्षीय वृद्ध, 32 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है|
जिससे अब जिले में अब तक 581 केस निकले है| 376 मरीज ठीक हो चुके है| 193 सक्रिय है| जबकि 12 की मौत हो गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]