फर्जीवाड़ा करने के आरोपी को उठा ले गये कार सबार

0
121

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एक अस्पताल में मरीज को देखने आये युवक को कार सबार लोगो ने कार में पकड़ कर डाल लिया और उसे लेकर चले गये| परिजनों ने उनके संहयोगी को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी कर दिया| पकड़ कर ले जाये गए| पकड़ कर ले जाये गए युवक पर बीएलएड के फर्जी प्रमाणपत्र जारी कर धनउगाई करने का आरोप है|
जनपद कन्नौज के छिबरामऊ आवास विकास निवासी विश्राम सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह का पुत्र 17 वर्षीय आकाश फतेहगढ़ बाजार स्थित एक अस्पताल में भर्ती था| उसे देखने के लिए उसका भतीजा श्यामवीर पुत्र बाबूराम आया था| विश्राम सिंह ने ने बताया कि उसका भतीजा श्यामवीर पुत्र बाबूराम भी आकाश को देखने आया था| तभी ऋषि व् संजीब के साथ तीन-चार अज्ञात लोग आये और श्यामवीर के साथ मारपीट कर उसे कार में डालकर ले गये|

[adrotate banner="3"]

परिजनों ने श्यामवीर का अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाया| परिजनों ने छिबरामऊ के एक सहायक अध्यापक मथुरा प्रसाद को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट भी कर दी| श्यामवीर लोगो को बीएलएड के फर्जी प्रमाणपत्र जारी कर तीन से पांच लाख रूपये ठगता है| पूर्व में उसने कई लोगो से रूपये ठगे है | जिसकी ऍफ़आईआर जनपद हरदोई सहित कई जनपदों में दर्ज है|

घटना की सूचना मिलने पर सीओ आलोक कुमार, कोतवाल अनूप निगम व् फ़ोर्स मौके पर पंहुचा और सहायक अध्यापक मथुरा प्रसाद को हिरासत में ले लिया| सीओ आलोक कुमार ने बताया कि श्यामवीर को छिबरामऊ पुलिस ने पकड़ लिया है| पुलिस को भेजा गया है| दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया गया है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|

[adrotate banner="2"]