फर्रुखाबाद: कानपुर देहात के गोपाल नगर निवासी 24 वर्षीय रवी शंकर पाण्डेय पुत्र जगन्नाथ पाण्डेय ने प्रेमिका से विवाद होने पर स्टेशन पर नशीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
[adrotate banner="3"]
रवीशंकर पाण्डेय ने फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि उसने नींद की गोलियां ज्यादा मात्रा में खा ली हैं। उसका प्रेमिका से झगड़ा हो गया है। जिस पर स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी। जीआरपी पुलिस के एसआई विजेन्द्र ने रविशंकर को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डा0 राजकिशोर ने उसके जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि की। लोहिया अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
[adrotate banner="2"]


