एबीवीपी की नगर इकाई घोषित

0
153

फर्रुखाबाद: (कमालगंज) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बैठक कर कमालगंज की नगर इकाई का गठन किया है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को आगे बढ़ाने के दिशा निर्देश दिये गये।

[adrotate banner="3"]

कस्बे के एक कालेज में आयोजित की गयी बैठक में अध्यापक सौदान सिंह को नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। नारायण चैहान को नगर मंत्री व योगेश राजपूत, गौरव राजपूत, गोविंद सिंह, राघव मिश्रा को नगर सह मंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा कई सदस्य भी बनाये गये। इस दौरान परिषद के जिला संयोजक अभिषेक बाथम ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास पर प्रकाश डाला और निर्वाचित नगर इकाई को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। संघ के खण्ड कार्यवाहक श्याम बहादुर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान दिलीप सोमवंशी, आकाश बाजपेयी, नगर मंत्री नारायण चैहान आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]