अबैध वसूली के बाद ही जने जा रहे नवजात

0
110

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) योगी सरकार के लाख प्रयास के बाद भी स्वास्थ्य विभाग पिछली मानसिकता बदलने को राजी नही है| आलम यह है कि सीएचसी में भर्ती प्रसुताओ ने दावा किया है कि उनसे प्रसब से पूर्व ही अबैध बसूली की जाती है| उसके बाद बच्चे का जन्म होता है|

[adrotate banner="3"]

सरकार जननी सुरक्षा योजना के माध्यम से करोड़ो रूपये खर्च कर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने का प्रयास कर रही है| लेकिन ना भ्रष्टाचार ना गुंडाराज के नारे के बाद पूर्ण बहुमत में आयी योगी सरकार को सरकारी महकमा ही पलीता लगाने से बाज नही आ रहा| कस्बे की सीएचसी का हाल जान लीजिये | सीएचसी में भर्ती प्रसूता किरन निवासी कड़क्का, उपदेश पत्नी अनूप निवासी हुसैनपुर, श्यामकुमारी पति राघवेन्द्र निवासी गढिया, मोनी पत्नी संदीप निवासी अमृतपुर ने आरोप लगाया कि प्रसब के दौरान उनसे अबैध बसूली का खेल चलता है| मरीज बिजली ना आने से गर्मी से परेशान रहते है | प्रसूता मोमबत्ती जलाकर रात काट रही है|

प्रसुताओ को पूर्णरूप से आहार नही दिया जा रहा है| हालात तब और खराब दिखे जब प्रसब वाले मरीज जमीन पर लेंटे मिले| कुछ मरीजो का यह भी कहना है कि बाढ़ के पानी से उनके खुजली होती है| लेकिन सीएचसी से पर्याप्त दवा नही मिलती | वही अस्पताल के चिकित्सक लगभग तीन दिन से अस्पताल में नही दिखे| लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर कहा से आये यह भी जाँच का विषय है|

अपर चिकित्साधिकारी ने बताया कि मामला गम्भीर है| इसकी तत्काल जाँच करायी जायेगी|

[adrotate banner="2"]