पूर्व प्रधान की पुत्रबधू ने फांसी लगाकर दी जान

0
186

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)पूर्व प्रधान की पुत्रबधू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| वही परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम कांदर कुइयां निवासी विजय सिंह उर्फ़ चीनू पुत्र पूर्व प्रधान राकेश कुमार की पत्नी रूचि ने घरेलू कलह के चलते ससुराल में घर के भीतर कमरें में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| घटना के बाद मौके पर पंहुचे मृतका के चचेरे भाई संजय कुमार निवासी धरमपुर फर्रुखाबाद ने हत्या का आरोप लगाया|
वही चीनू ने बताया कि पत्नी का दिमागी संतुलन ठीक नही था| जिससे उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| दरोगा एसके त्रिवेदी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]