लखनऊ:प्रदेश में एक बार फिर से मौसम यूटर्न लेने की संभावना मौसम विभाग ने वक्त की है,बीते दिनों हल्की बारिश के बाद प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ नजर आया चटख धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का प्रकोप भी देखने को बीते दिनों मिला था हालांकि शुक्रवार को मौसम साफ रहा।आसमान में सूर्यदेव के निकलने से फिलहाल मौसम साफ हो गया है। जल्द ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी को बड़े बदलाव की आशंका है। तेज बौछारें पड़ सकती हैं। दो-तीन दिन तक मौसम बदला हुआ नजर आएगा|18 फरवरी से सक्रिय हो रहे पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बरसात होगी|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


