प्रदेश में उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

0
391

लखनऊ:भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है| ज‍िसमें सात सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा है।

जिसमे मुरादाबाद की कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद की सदर सीट से संजीव शर्मा, अलीगढ़ की खैर (अजा) से सुरेंद्र दिलेर,करहल सीट से अनुजेश यादव,मझवां से सुषस्मिता मौर्य,कटेहरी से धर्म राज निषाद,फूलपुर से दीपक पटेल को ट‍िकट द‍िया गया है। बीजेपी ने कानपुर की सीसामऊ सीट पर अभी प्रत्‍याशी घोषित नहीं क‍िया है।मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट सहयोगी रालोद के लिए छोड़ी है।

इस बार कानपुर की सीसीमऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल,मिर्जापुर की मझवां, अयोध्‍या की मिल्‍कीपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी,गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर उपचुनाव होना है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]