लिंजीगंज में भी जाम की जकड़,राहगीर परेशान

0
376

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के लिंजीगंज बाजार में आये दिन लगने वाले जाम से राहगीर परेशान है | शहर में नोएंट्री होनें के बाद भी प्रतिबंधित वाहन प्रवेश कर जाम लगाने में अपनी भूमिका निभा रहे है |

लिंजीगंज जनपद का किराना आदि के सामान का यथोक बाजार है, जिससे जिले के अलावा गैर जनपदों में भी किराना का सामान भी व्यापारी लेनें आते हैं| एक तरफ आधे से ज्यादा सड़क पर दुकानदार दुकानें लगा कर फुटपाथ का अस्तित्व ही खत्म कर देते ही है, नतीजन बाजार में पंहुचे वाहन जगह की कमी के चलते जाम लगाने में अपनी भूमिका अदा करते हैं| जबकि शहर में बड़े वाहनों की नो-एंट्री है| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें बताया कि जाम की समस्या के लिए लिंजीगंज में भी वाहनों पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]