प्रदर्शित होगी सम्पत्तियों की मूल्यांकन सूची

0
135

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में सम्पत्तियों की मूल्यांकन सूची की अन्तरिम सूची तैयार कर ली गयी है| जिसका गुरुवार 1 अगस्त से प्रदर्शन किया जायेगा|
दरअसल उत्तर प्रदेश (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमवली के तहत 1 अगस्त 2021 का पुनरीक्षण किया जाना है| जनपद के उप निबंधक कार्यालयों के क्षेत्राधिकार में स्थित सम्पत्तियों की प्रभावी दरों का पुनरीक्षित, प्रस्ताव सम्बन्धित उपनिबंधक तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी से प्राप्त कर प्रत्येक तहसील क्षेत्र के तहत सम्पतियों के मुल्यांकन सूची की अंतरिम सूची तैयार हो गयी है| जिसकी एक प्रति सम्बन्धियों के कार्यालयों में जिसमे उप निबंधक कार्यालयों, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, सहायक आयुक्त के कार्यालय पर चस्पा होगी| वहीं पर अंतरिम सूची को देखकर और उस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है| आपत्ति आगामी 7 सितंबर तक ही ली जायेगीं| इसके साथ आपत्तियों का निस्तारण कर आगामी 15 सितंबर को फाइनल सूची का प्रकाशन होगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]