पैदल राजधानी की यात्रा पर निकले बौद्ध भिक्षु

0
182

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) संकिसा बौद्ध स्तूप से लखनऊ के लिए धम्म यात्रा पैदल ही रवाना हुई| लखनऊ पंहुचकर यात्री शासन के समझ तीन सूत्रीय मांग पत्र रखेंगे|

[adrotate banner="3"]

बुधवार को बौद्ध स्तूप संकिसा के पास बौद्ध भिक्षु व उपासक जुटे। यात्रा का शुभारंभ कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष उदयपाल सिंह यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे धम्म कीर्ति भिक्षु ने बताया कि यात्रा गुरुवार की सुबह फर्रुखाबाद होते हुए फतेहगढ़ के लिए जायेगी| इसके बाद यात्रा, कमालगंज, गुरसहायगंज, कन्नौज, कानपुर होते हुए 25 जनवरी को शांति उपवन बुद्ध विहार लखनऊ में पहुंचेगी। जंहा यात्रा के रुकने की व्यवस्था है| इसके बाद शासन को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौपा जायेगा|

यात्रा के दौरान आनंद रत्न, राहुल प्रिय, डा़ शैतान सिंह शाक्य,मिलिन्द रत्न, नागरत्न, कमला ज्योती, बुद्विस्ट,शिवसरन शाक्य, केपी सिंह आदि उपासक मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]