पूर्व राष्ट्रपति के मकान में बनेगा म्यूजियम

0
97

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपने पैतृक गांव पितौरा पहुंच कर अपने नाना व भूतपूर्व राष्ट्रपति डा जाकिर हुसैन के निर्माणधीन मकान को देखा। और उसमें चल रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली।
रविवार को कानून मंत्री श्री खुर्शीद अपनी पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद व एनावेल के साथ पितौरा निवास पहुंच जहां उन्होने अपने नाना की जन्म स्थली पर पहुंच कर उनके मकान में चल रहे निर्माण कार्य को देखा और जल्द उसे पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसमें म्यूजियम बनकर तैयार हो जायेगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]