एक माह पूर्व प्रेमी संग गयी किशोरी को भगाने की पिता ने लिखायी रिपोर्ट

0
136

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास बढ़पुर निवासी सुभाषचन्द्र की 15 वर्षीय पुत्री परिवर्तित नाम अंजली तकरीबन एक माह पूर्व अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गयी थी। एक माह बाद किशोरी के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी।

[adrotate banner="3"]

सुभाषचन्द्र ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में बताया कि 16 मार्च को पुत्री अंजली हाईस्कूल की परीक्षा देने गयी थी। लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद भी जब लौटकर नहीं आयी तो हम लोगों ने इसकी खोजवीन शुरू की। लेकिन पुत्री का कहीं पता नहीं चला। सुभाषचन्द्र ने बताया कि राजेन्द्र भट्ठे के पास रहने वाला अजय मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। सुभाषचन्द्र ने अजय के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंजली व अजय में कई महीनांे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर अजय को मोहल्ले में ही घूमते देखा गया। जिससे मोहल्ले वालों को भी उस पर शक था। मौका देखकर दोनो भागने में सफल हो गये। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

[adrotate banner="2"]