पुलिस में फेरबदल: एसओजी प्रभारी को शमशाबाद और टीएसआई को राजेपुर का चार्ज

0
114

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी ने रविवार को 13 में से 8 थानाध्यक्षों की तैनाती में फेरबदल के आदेश जारी कर दिये हैं। नये फेरबदल में टीएसआई को एसओ राजेपुर और एसओजी प्रभारी को शमशाबाद थानाध्यक्ष बनाया गया है।

[adrotate banner="3"]

कानपुर देहात से स्थानांतरण पर आये संजीव राठौर को एसओ जहानगंज, यातायात उपनिरीक्षक बीके सिंह को एसओ राजेपुर, एसओजी प्रभारी डी के सिसोदिया को एसओ शमशाबाद का चार्ज मिला है। अमृतपुर थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सगर को एसओ कंपिल बनाया गया है। चुनाव सेल प्रभारी सुनीलदत्त को अमृतपुर का चार्ज मिला है। एसओ नबावगंज त्रिलोकी सिंह कटियार को पुलिस अधीक्षक ने अपना वाचक नियुक्त किया है। कानपुर से आये ए के सिंह को एसओजी प्रभारी बनाया गया है। इटावा से स्थानांतरण पर आये मिर्जा सदरुल आलमवेग को नबावगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है। कायमगंज कस्बा चौकी इंचार्ज ए के सिंह को थाना मेरापुर का चार्ज दिया गया है। जहानगंज, राजेपुर, शमशाबाद और कंपिल में तैनात थानाध्यक्षों को उनके स्थानांतरण के क्रम में सम्बंधित जनपदों के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। टीएसआई का पद फिलहाल रिक्त है।

[adrotate banner="2"]