फर्रुखाबाद: कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने यूपी की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जुबानी हमला बोला| उन्होंने शाहजंहापुर जेल भेजे गये दुष्कर्म के आरोपी पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिन्मयानंद को तिहाड़ जेल भेजने की मांग की|
फतेहगढ़ के जेएनबी रोड स्थित निरीक्षण भवन में पंहुचे अजय कुमार नें कहा कि जब से योगी सरकार बनी है| देश की अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है| देश व प्रदेश में नौकरियों की भारी कमी हो गयी है| हजारों कम्पनियों में ताले पड़ गये है|
उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार मौनी बाबा बनकर बैठी है| ढाई साल में उसका परिणाम कुलदीप सेंगर और चिन्मयानंद के रूप में सामने है| सरकार चिन्मयानंद के मामले पर लीपापोती करने में लगी रही| उन्होंने सुप्रीमो कोर्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट संज्ञान नही लेता तो कार्यवाही नही होती| उन्होंने मांग करते हुए कहा की चिन्मयानंद को शाहजहाँपुर जेल से तिहाड़ जेल में शिफ्ट करे| यंहा वह जाँच प्रभावित कर सकते है|
संगठन को युवा देगा शक्ति
उन्होंने बताया कि कांग्रेस संगठन में प्रतिभाशाली युवाओं को शामिल करेगी| जिससे संगठन को मजबूती और रफ्तार मिल सकेगी| आगमी 2022 के चुनाव में युवाओं की पार्टी में भूमिका अहम होगी| जिसका कार्य भी पार्टी नें शुरू कर दिया है|
भाजपा से राहुल की कर सकते मुकाबला
उन्होंने कहा आज के समय में देश के जो हालात है उनको देखते हुए भाजपा से मुकाबला केबल राहुल गाँधी ही कर सकते है|
कांग्रेस कमेटी के सचिव रोहित चौधरी, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, पुन्नी शुक्ला, डॉ० अरुण अग्निहोत्री आदि रहे|
आरोपी चिन्मयानंद को तिहाड़ जेल भेजे सरकार: कांग्रेस
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


