पुष्कर वर्मा होने नये एएसपी, ग्रीश कुमार का तबादला

0
75

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, गिरीश कुमार सिंह अलीगढ़ भेजे गएफर्रुखाबाद। शासन स्तर से जारी तबादला सूची में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह का नाम भी शामिल है। उन्हें अब अलीगढ़ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत आईपीएस पुष्कर वर्मा को फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।गौरतलब है कि गिरीश कुमार सिंह ने इसी वर्ष 9 अप्रैल को आगरा पुलिस कमिश्नरेट से स्थानांतरित होकर जिले में पदभार संभाला था। अभी उन्हें यहां आए छह महीने भी नहीं बीते थे कि शासन ने उनका स्थानांतरण कर दिया। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत प्रदेश के करीब डेढ़ दर्जन पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]