पुलिस लाइन से नशे में धुत युवक बन्दूक सहित गिरफ्तार

0
113

फर्रुखाबाद: रविवार शाम पुलिस लाइन में आयोजित एथेलेटिक प्रतियोगिता के समापन पर पुलिस लाइन से नशे में धुत युवक बन्दूक लेकर खेल मैदान की तरफ बड़ा तभी पुलिस ने युवक को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]

पंद्रहवीं अंतरजनपदीय कानपुर जोन पुलिस पुरुष एवं महिला एथलेटिक प्रतियोगिता २०११ की समापन पर मुख्य अतिथि कानपुर रेंज के आई जी चन्द्र प्रकाश जैसे ही पुलिस लाइन पहुंचे उसके कुछ ही समय बाद एक युवक नशे की हालत में पुलिस लाइन में बन्दूक लेकर घूम रहा था| शक होने पर मेरापुर पुलिस ने युवक को पकड़कर सिंगल बैरेल की बन्दूक का लाएसेंस दिखाने के लिए कहा| युवक नशे में उलटा पुलिस पर ही सवार होने की कोशिश करने लगा| पुलिस ने बन्दूक सहित युवक को गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="2"]