पुलिस में फेरबदल- मालदार चौकियों पर नयी तैनाती

0
105

फर्रुखाबाद, संवाददाता : पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली के एसएसआई, ताजपुर, बीबीगंज, तिकोना के चौकी प्रभारियों समेत दस दरोगाओं की तैनाती में फेरबदल किया है।
up police transfer
शमसाबाद थाने में तैनात दरोगा हरिश्चंद्र को शहर कोतवाली का एसएसआई, बीबीगंज चौकी प्रभारी रामकृपाल मिश्रा को तिकोना चौकी प्रभारी बनाया है। चौकी ताजपुर प्रभारी ज्ञानप्रकाश अब चौकी बीबीगंज का कार्य देखेंगे। नवाबगंज थाने के दरोगा रामचंद्र को रिट सेल, अमृतपुर थाने के दरोगा राजेंद्र सिंह ताजपुर चौकी तथा फतेहगढ़ कोतवाली के दरोगा नरेश बाबू दीक्षित सेंट्रल जेल चौकी का चार्ज संभालेंगे। [bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]

पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामदास को थाना अमृतपुर, हरिओम को थाना शमसाबाद, सुभाष को थाना नवाबगंज तथा अमृतपुर थाने में तैनात दरोगा प्रेमचंद्र को कोतवाली फतेहगढ़ भेजा गया है।
FATEHGARH FARRUKHABAD

[adrotate banner="2"]