पुलिस को चुनौती: चार घरो से लाखो के नकदी-जेबर साफ

0
170

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रशीदपुर व नगला समाधान में चोरो ने चार घोर के ताले तोड़कर लाखो के जेबरात व नकदी साफ कर दिये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी है| पुलिस मामले की जाँच करने कि बात कर रही है|

[adrotate banner="3"]

ग्राम रशीदपुर निवासी राजमिस्त्री राकेश बाहर मजदूरी करता है| बीती रात चोरो ने घर में घुसकर 25 हजार रूपये, वर्तन, कपड़े व जेबरात चोरी कर लिये| इसी गाँव के रामनिवास के घर से भी 4 हजार रुपये चोरी किये गये| तीसरी घटना को भी चोरो ने यही पर अंजाम दिया| ग्रामीण रामबक्श के घर पर भी चोरो ने धावा बोला| घर पर अपनी ससुराल से आयी पखना बिहार निवासी बहन पुष्पा के जेबरात, 3 हजार रूपये आदि चोरी कर लिये| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल कि|

वही नगला समाधान निवासी साहब सिंह पुत्र शिवगोपाल ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि वह बीते 26 अप्रैल को वह अपनी परिवार के साथ एक शिश्तेदारी में गया था| 26-27 की रात अज्ञात चोरो ने उसके घर का ताला तोड़कर कमरे 20 हजार रूपये नकद,झुमकी, जंजीर, अंगूठी आदि जेबरात चोरी कर लिये गये| पुलिस ने तहरीर मिलने पर मौके जाकर जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="2"]