पुलिस की लापरवाही बनी घटना का कारण, बिजली घर में तीन घंटे तालाबंदी

0
221

bijliफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम नौसारा तुर्कहरा निवासी संतोष सिंह पुत्र मलिखान सिंह के अपने परिजनों के साथ जाकर राजेपुर विधुत उपकेन्द्र पर ताला बंदी कर दी| परिजनों ने घटना के पीछे पुलिस व् बिजली विभाग की घोर लापरवाही का आरोप लगाया है| संतोष के पुत्र 16 वर्षीय पुत्र गौरव सिंह बीते 24 अक्टूबर को शाम लगभग सात बजे अपने साथी सचिन पुत्र सुभाष सिंह, अजय पुत्र सर्वजीत सिंह के साथ तुर्कहरा दूधडेरी से लौट रहा था| तभी नौसारा मार्ग पर हाईटेंशन लाइन के झूलते तारो की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी थी| जबकि दोनों अन्य साथी घायल हो गये थे| घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था|

[adrotate banner="3"]

सोमबार को दोपहर बाद राजेपुर बिजली घर पंहुचे संतोष व उसके साथ दर्जनों ग्रामीणों ने बिजली घर को जबरन बंद करा दिया| बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेवाजी भी की गयी| संतोष का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियो से झूलते तारो को ठीक करने की शिकायत लिखित रूप से की गयी लेकिन कोई फायदा नही हुआ| जिसके बाद उसके पुत्र को बिजली के वही झूलते तार निगल गये| घटना की सूचना मृतक के चाचा प्रमोद ने थानाध्यक्ष राजेपुर को दी| लेकिन पुलिस मौके पर आई ही नही|
मृतक गौरव के परिजनों ने दोपहर तकरीबन 12 बजे बिजली घर में ताला डाल दिया| सूचना मिलने पर सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे, एसओ कमालगंज यतेन्द्र यादव, तहसीलदार शेख आलम आदि मौके पर पंहुचे| सीओ ने एक सप्ताह के अन्दर गौरव के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने का भरोसा दिया| और लापरवाही दिखाने वाले बिजली अधिकारियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के भी आदेश दिये तब जाकर तीन घंटे बाद बिजली घर का ताला खोला जा सका| ताला बंदी में किसान यूनियन नेता भी शामिल हुये|

[adrotate banner="2"]