पुलिस कर्मियों के मकानों सहित चार घरों के ताले तोड़ माल साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद)बीती रात अज्ञात चोरो ने पुलिस कर्मियों के घरों सहित चार घरों के ताले तोड़कर नकदी व जेबरात साफ किया है| घटना के बाद से पुलिस आरोपियों को तलाशने का पूरा प्रयास कर रही है|

थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद निवासी नीरज पुत्र रामअवतार के घर बीती रात चोरों ने धावा बोलकर कोहरे भरे मौसम का लाभ उठा दरवाजो के ताले तोड़ दिये| घर के भीतर कमरो में रखे बक्से आदि के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया| नीरज के निकट ही रामसनेही व राम खिलाड़ी पुत्र तोता राम का मकान भी है| दोनों भाई कानपुर पुलिस में तैनात है| घर पर कोई नही था खली पड़े मकान के ताले तोड़ डाले और कमरों के अंदर रखे सारा सामान ले गये।सुबह के समय जब ग्रामीणों ने मकान के दरवाजे के सामने ज़मीन पर ताले टूटे पड़े देखे तो गांव के लोगों को सूचना दी|

मौके पर भीड़ लग गयी| चोरों ने बंद पड़े मकान का लाभ उठाते हुए रात्रि के दौरान अंदर जमकर तोड़फोड़ की और जो भी सामान था सारा ले गये| जानकारी दोनों भाइयों को दे दी गई है| वही इसी गाँव के सुधीर कुमार फर्रुखाबाद में वर्तमान में रह रहे हैं| चोर उनके भी मकान में ताला तोड़कर घुस गये| दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और बक्से आदि तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया| घटना की जानकारी सुधीर ने पड़ोसियों को दी| चोरों ने उनके घर में घुसकर बक्से आदि तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया| चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है| शमशाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की| पुलिस ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी