पुरानी रंजिश में फायरिंग व मारपीट, एक घायल

0
134

फर्रुखाबाद: थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम कन्हऊ याकूबपुर में गुरुवार को शाम 7 बजे पुरानी रंजिश में हुए विवाद के बाद दो पक्षों में फायरिंग व मारपीट हो गयी। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

घायल उमेश पुत्र पूसेलाल बाथम ने मोहम्मदाबाद थाने में रिपोर्ट लिखाने को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह गांव के ही प्रधान के चबूतरे पर बैठा था तभी गांव के ही निवासी ओमबीर व रनबीर पुत्रगण पंचम सिंह आये और गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। अभियुक्त ओमबीर व रनबीर फायरिंग करते हुए चले गये।

[adrotate banner="2"]