चर्चा का बाजार गरम- कौन बनेगा चेयरमेन

0
109

फर्रुखाबाद: नगरपालिका अध्यक्ष पद पर महिला ही बैठेगी, ये बात अब तक लगभग तय है| घोषणा की जानकारी के लिए देर रात तक मीडिया के दफ्तरों में टिकेट के दावेदारों के फोन भी घनघनाये और सुबह की पौ फटते ही सब कुछ साफ़ हो गया| इसी के साथ शुरू हो गया चर्चा का बाजार|

[adrotate banner="3"]

सुबह सवेरे सबसे पहले नाम आया दयमन्ती सिंह का| आये भी क्यूँ न चेयरमेन रह चुकी है और हाल ही में विजय को जनता ने बता दिया कौन किसके साथ है| अगला नाम मेजर साहब की पत्नी अनीता द्विवेदी का चला| चले भी क्यूँ नहीं विधानसभा चुनाव में मेजर नगर से भारी जीत में जो रहे भले ही देहात में हार गए और इसीलिए विधायकी छूकर निकल गयी| मगर इन नामो से हफ्ता दो हफ्ता पहले एक नाम जो लखनऊ से चर्चा बनाकर फर्रुखाबाद आया वो है सपा नेत्री उर्मिला राजपूत की बहू उर्मिला राजपूत या यूं कहें अलका राजपूत का| 12 बजते बजते बजरिया पल्ला इलाके से 2 नाम आ गए| एक गुलाबी गंग लीडर अंजली यादव और दूसरा सपा नेता सरल दुबे की पत्नी रूचि दुबे का| पहिया घूमा तो शाम तक दो नाम और बाहर आये अहमद अंसारी की बेगम सलमा अंसारी का तो दूसरा श्यामा का|
चौक तक आते आते दो नाम और आये एक वत्सला अग्रवाल का तो दूसरा बोबी मिश्र की पत्नी का| वैसे इन नामो के हकदारों में से केवल 5 ने ही खुल के चुनाव मैदान में कूदने की मुहर लगायी है| वैसे भी ये सभी नाम अपने नामो का खुद फैसला तो करने से रहे| फैसले भी इनके पति लेंगे और अध्यक्षी भी पुरुष ही चलाएंगे|

हाँ एक नाम खुद के निर्णय लेने का भी है और वो नाम डॉ रजनी सरीन है| फैसला भी खुद लेना है और पालिका की कुर्सी चलाने की भी खुद की हैसियत है| लोहाई रोड से कल करेंगे सम्पर्क तब बताएँगे और कितने नाम चर्चा में आयेंगे|

[adrotate banner="2"]