पुडुचेरी के उपराज्यपाल को क‌िया बर्खास्त

0
122

virendra katariaनरेंद्र मोदी सरकार ने पुडुचेरी के उपराज्यपाल वीरेंद्र कटारिया को बर्खास्त कर दिया है। राष्ट्रपति भवन से शुक्रवार देर रात बयान जारी कर कहा गया, ‘राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि श्री वीरेंद्र कटारिया को पुडुचेरी के उप राज्यपाल का ऑफिस छोड़ना होगा।’

[adrotate banner="3"]

अंडमान व निकोबार के उप राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अब इस पदभार को अगली व्यवस्था होने तक संभालेंगे।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद 81 वर्षीय कटारिया को यूपीए सरकार ने पिछले साल जुलाई में पुडुचेरी का उप राज्यपाल नियुक्त किया था। उन्होंने पूर्व कांग्रेसी सांसद इकबाल सिंह की जगह यह पद संभाला था।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]