पीएफ व वेतन भुगतान की मांग को मीटर रीडरों ने की हड़ताल

0
111

फर्रुखाबाद: तीन वर्ष से पीएफ व वेतन का भुगतान न किये जाने से आक्रोषित इण्डयोर कंपनी के मीटर रीडरों ने सिकत्तरबाग स्थित कार्यालय पर जमकर नारेबाजी करते हुए हड़ताल की घोषणा कर दी।

[adrotate banner="3"]

मीटर रीडरों का कहना है कि प्राइवेट लिमिटेड सांई बाबा इलेक्ट्रानिक्स इण्डयोर कंपनी के अन्तर्गत उन लोगों को रखा गया है। प्रत्येक मीटर रीडर को 1.40/रुपये प्रति बिल का भुगतान किया जाता है। जिसमें वेतन का एक निश्चित भाग पीएफ व ईएसटी के रूप में तीन वर्ष से काटा जा रहा है। जिसका उन लोगों को कोई रिकार्ड भी नहीं दिया जा रहा है। मीटर रीडरों ने मांग की कि उनके वेतन से काटे गये पीएफ व ईएसटी का विवरण दिया जाये और उसका भुगतान शीघ्र करवाया जाये। इसके साथ ही उनके वेतन का पुर्ननिर्धारण खातों द्वारा किया जाये।

इस दौरान शकील, चांदमियां, परवेज, विनय, सद्दाम, सलमान, विवेक, आदित्य, गोविंद, राधे गोविंद, राहुल, शिवा, सचिन, अभय, मनीश, मोहित, कमलेश, अरुन, संजय, किशन, अनवर, रोहन, वरुण, रोहित, गौरव आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]