पीआरडी जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

0
309

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर राठौरी में मंगलवार को एक पीआरडी जवान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राजेपुर राठौरी निवासी धीरेंद्र सिंह पुत्र जोगराज सिंह, जो पीआरडी में तैनात थे, ने घर के बाहर स्थित आम के पेड़ पर सफेद गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल उन्हें फंदे से उतारकर जमीन पर लिटा दिया। घटना की सूचना पीआरबी 5604 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने परिजनों से तहरीर प्राप्त कर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]