पीआरडी जबानो के भरोसे होगी चुनाव की सुरक्षा

0
124

prdफर्रुखाबाद :पंचायत चुनाव में पीआरडी की ड्यूटी लगाने के लिए युवा कल्याण विभाग को सूचित किया गया था की तीन सौ जबान चुनाव के लिए चाहिए |सोमवार को अशोक दुबे ने सभी ब्लाको से पी आर डी के जबानो से आमद कराने के लिए विकास भवन में वुलाया था |जहा पर कुल 291 जबानो ने अपनी आमद करा ली है |

[adrotate banner="3"]

जिले के सभी ब्लाको में राजेपुर से 68 ,बढपुर से 62 ,मोहम्मदाबाद से 27 ,नबाबगंज से 45 कायमगंज से 23 ,शमसाबाद से 34 कमालगंज से 32 जबानो ने अपनी आमद पुलिस लाइन में करा ली है |वीरेन्द्र सिंह यादव ने वताया कि यह सभी जबान आज 5 तारीख से 31 दिसम्बर तक चुनाव ड्यूटी करेगे इनमे कुछ जबान पोलिंग पार्टियों के साथ और स्पेशल फ़ोर्स के साथ तैनात किए जायगे अभी केवल दो ब्लाको का चुनाव होना है |जिसमे कमालगंज व् बढपुर है |इन ब्लाको में इन जबानो को ड्यूटी पर भेजा जायगा सभी जबान अपने डंडे के साथ मोर्चा सभालेगे |

बही पीआरडी के जबानो के चेहरों पर मुस्कान दिख रही थी क्योकि बहुत दिनों बाद उन्हें ड्यूटी करने को मिल रही है |कुछ जबानो ने वताया कि ड्यूटी लगने से हम लोगो के परिवार को कुछ राहत मिल जाती है |जब ड्यूटी नही मिलती है |फिर हम लोग मजदूरी व् खेतो में काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करते है |

[adrotate banner="2"]