पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

0
195

फर्रुखाबाद: (जहानगंज) बाइक से जा रहे दम्पत्ति को पिकअप ने ग्राम बहोरिकपुर के निकट कुचल दिया। जिसमें युवक की मौत हो गयी। जबकि अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

[adrotate banner="3"]

जनपद औरैया, चांदपुर गढ़िया निवासी बबलू पुत्र नत्थूलाल अपनी पत्नी मंजू, 7 वर्षीय पुत्र अमन व 9 वर्षीय पुत्र अजय के साथ बाइक पर जा रहा था। तभी ग्राम बहोरिकपुर के निकट सामने से आ रही टाटा 407 ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बबलू की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि अमन को गंभीर चोट लगी। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीछा करके घटना करने वाली गाड़ी को काली नदी पुल के निकट पकड़ लिया। दरोगा डोरी लाल ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष नरेन्द्र गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]