पिंटू हत्याकांड: दस दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: सुबह खेत में गेंहू काटने के लिए गये छात्र की गला दबाकर हत्या कर शव गंगा के किनारे फेंक दिया गया था| जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था| घटना के दस दिन गुजर जाने के बाद अभी तक पुलिस के हाथ आरोपियों की गर्दन तक नही पंहुच सके हैं|
बीते 10 मई को कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुडरी खेडा निवासी कमलेश राजपूत का 15 वर्षीय पिंटू की गंगा किनारे गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी| जिसके बाद परिजनों ने गाँव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या कर मुकदमा दर्ज किया था| घटना को 10 दिन गुजर गये लेकिन अभी तक पुलिस घटना के खुलासा करने के नाम पर केबल हवा में ही लाठी चला रही है| वही आरोपियों की गिरफ्तारी ना होनें से मृतक पिंटू के परिजनों में आक्रोश व्यप्त है|
प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने जेएनआई को बताया कि अभी आरोपियों का सुराग नही लगा है| तलाश की जा रही है|