फर्रुखाबाद: योगी सरकार के द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद भी पालीथीन का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसके निर्माण,बिक्री और प्रयोग पर अब तक अंकुश नहीं लग सका है। पर्यावरण को पालीथीन के अंधाधुंध प्रयोग से
नुकसान पहुंच रहा है,मगर सरकारी अमला इससे बेपरवाह हाथ पर हाथ धरे बैठा है। रोंक के नाम पर केबल खानापूरी की जा रही है| जिसका उदाहरण देखने को तब मिला जब पालिका को शहर भर से केबल 900 ग्राम पन्नी ही बरामद हुई|
नगर में भी कोई अभियान इस कदर नही चला कि लगे कि पन्नी पर रोंक लग गयी है| कागजों में अभियान चला कर शासन के निर्देशों की इतिश्री कर ली गई। सरकार को जिला प्रशासन पूर्ण रूप से पन्नी की पाबंदी के आंकड़े दिखा रहा है| अफसर केबल नौकरी कर रहे| गुरुवार को नगर पालिका के अवर अभियंता गौरव मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष वर्मा, राजस्व कर्मी देवेन्द्र और वीरेंद्र सिंह ने तिकोना से छापेमारी शुरू की| तिकोना से लेकर चौक और लोहाई रोड चक चली छापेमारी में केबल 900 ग्राम पालीथीन पकड़ी और 6 हजार का जुर्माना बसूला|
अवर अभियंता गौरव मिश्रा नें बताया कि अभियान जारी रहेगा|
पालिका को शहर भर में नही मिली किलो भर पन्नी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


