पारिवारिक कलह में युवक ट्रेन के सामने कूदा

0
190

फर्रुखाबाद: थाना शमसाबाद के मंझना में सोमवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर 28 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्म हत्या करली।

[adrotate banner="3"]

मंझना रेलवे स्टेशन के निकट मिठाई की दुकान रखे युवक संजू दुबे पुत्र ओमप्रकाश सोमवार दोपहर अपनी दुकान पर बैठा था। ट्रेन आते देख युवक अचानक ट्रेन की ओर दौड़ा व गुजरती हुई ट्रेन के डिब्बों के बीच में छलांग लगा दी। दुर्घटना में युवक की गर्दन कट कर अलग हो गयी। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक विवाद से तनावग्रस्त था। परिजनों ने विवाद से इनकार करते हुए बताया कि पैर फिसलने के कारण दुर्घटना हुई है।

[adrotate banner="2"]