पागल कहने से मना करने पर दबंगों ने अस्पताल कर्मचारी को धुना

0
95

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के घेर शामू खां निवासी ३५ वर्षीय बबलू पुत्र मुस्ताक अली को कुछ दबंगों ने गाली देने से मना करने पर जमकर धुनाई कर दी|

[adrotate banner="3"]

घायल बबलू के परिजनों ने बताया कि बबलू असगर रोड पर डॉ सुभाष के क्लीनिक में अस्पताल कर्मचारी है व मानसिक रूप से कुछ विक्षिप्त सा रहता है| इस लिए मोहल्ले वाले उसे पागल कहकर चिढाते रहते हैं| जिससे बबलू काफी परेशान रहता है|

आज बबलू अपने क्लीनिक से दबा लेने के लिए सुनहरी मस्जिद से होता हुआ मेडिकल स्टोर जा रहा था| तभी सुनहरी मस्जिद के पास स्थित कबाड़ी की दुकान के पास खड़े दिनेश सुनहरी मस्जिद निवासी अपने कई दोस्तों के साथ मिलकर निकल रहे बबलू को रोककर कहा कि पागल जा रहा है जिसपर बबलू भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा|

मामला बढ़ता देख दिनेश व उसके दोस्तों ने बबलू को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया| जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पडा| मौके पर लोगों की भीड़ जमा होती देख आरोपी फरार हो गए| स्थानीय लोगों ने बबलू को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

[adrotate banner="2"]