पांच दिन बाद डूबे एक युवक का शव बरामद

0
525

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते पांच दिन पूर्व गंगा में डूबे दो चचेरे भाईयों में से एक का शव बरामद होनें से परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें मौके पर पंहुच कर विधिक कार्यवाही की |
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी 18 वर्षीय विवेक कुशवाह पुत्र अशोक कुशवाह अपने चचेरे भाई 17 वर्षीय मोहित पुत्र संतराम कुशवाह पांचाल घाट गंगा पुल के निकट बीते 13 फरवरी को डूब गये थे| लगातार पांच दिन से उनकी तलाश पीएसी और स्थानीय गोताखोरो नें पांचाल घाट से लगभग 8 किलोमीटर दूर थाना कमालगंज के ग्राम नगला खैम रैगाई में गंगा में उतराता मिला | शव पांचाल आते ही परिजनों में कोहराम मच गया| पांचाल घाट चौकी इंचार्ज मोहित मिश्रा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे भाई की तलाश जारी है |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]