पांच उपनिरीक्षकों के तबादले, तीन को मऊदरवाजा थाने में मिली तैनाती

0
40

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद आरती सिंह द्वारा पांच उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक राजेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना मऊदरवाजा, उपनिरीक्षक दीपक कुमार त्रिवेदी को पुलिस लाइन से थाना नवाबगंज, उपनिरीक्षक ध्रुव कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से थाना मऊदरवाजा, उपनिरीक्षक मोहित द्विवेदी को पुलिस लाइन से थाना मऊदरवाजा तथा उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली फर्रुखाबाद भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इन स्थानांतरणों का उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी करना बताया गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]