यूपी में 2027 चुनाव को लेकर जेडीयू ने कसी कमर, ‘एक बूथ-दस यूथ’ का दिया नारा

0
11

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जेडीयू ने वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। आवास विकास स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गहरवार ने संगठन की आगामी रणनीति की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन के प्रमुख घटक दल के रूप में जेडीयू की भूमिका महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पार्टी का जनाधार है। आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लगातार बातचीत चल रही है।गहरवार ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए ‘एक बूथ, दस यूथ’ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रदेश के युवाओं को पार्टी से जोड़कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया जाएगा। वहीं, जनपद में जल्द ही नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।विपक्ष पर निशाना साधते हुए गहरवार ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जाति और धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास हासिल करने के लिए जाति-धर्म नहीं बल्कि कर्म की राजनीति जरूरी है।प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव उपेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष मचल सिंह, मंथन सिंह, विक्की ठाकुर, उत्कर्ष सिंह, विशाल चौहान और शिव प्रताप सिंह मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]