फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)”मिशन वात्सल्य” के अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा बाल विवाह डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देश दिए कि जनपद के होटलों, ढाबों और कारखानों में बाल श्रम रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जाए। वहीं, एआरटीओ को 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा स्कूटी, ई-रिक्शा और अन्य वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रत्येक विद्यालय में हर महीने गोष्ठियों का आयोजन कर बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि बाल विवाह की सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन सेवा 112 अथवा विभागीय सीयूजी नंबर 7518024057 पर दी जाए। बैठक में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लंबित आवेदनों का सत्यापन कर उन्हें समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार गौड़, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक कटारिया, क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एआरटीओ, सहायक श्रमायुक्त, सभी खंड विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मिशन वात्सल्य की बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बाल श्रम और बाल विवाह रोकने पर जोर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


