पश्चिम बंगाल से अपहृत मासूम फतेहगढ़ में बरामद

0
128

फर्रुखाबाद: पश्चिम बंगाल के जनपद बांकुड़ा के थाना रायपुर अंतर्गत ग्राम ममुरिया निवासी तरुण कोटाल के मासूम पुत्र विक्रम को उसके ही नौकर ने अगवा कर लिया और फर्रुखाबाद ले आया | जंहा पश्चिम बंगाल पुलिस ने उसे आरोपी सहित बरामद कर लिया| कोतवाली पुलिस ने दोनों का राममनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।

[adrotate banner="3"]

शनिवार को पश्चिम बंगला से आये जिला बाकोडा के रायपुर थानाध्यक्ष आरके सिंह कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस की मदद से क्षेत्र के मोहल्ला न्यू इंद्रा कालोनी से राज मिस्त्री सुनील के घर से मासूम को बरामद कर लिया| सुनील ने बताया की उसने तरुण कोटाल की साली रोशनी से प्रेमविवाह कर लिया था| विवाह के बाद भी रौशनी फर्रुखाबाद आने को तैयार नही हो रही थी| जिसके बाद सुनील ने योजना बनायी| उसने तरुण के पुत्र विक्रम को खरगोश दिखाने के बहाने अगवा कर लिया और 5 मई को फर्रुखाबाद ले आया| उधर विक्रम की तलाश करने के बाद विक्रम की माँ सुमित्रा देवी ने सुनील के खिलाफ सुनील के खिलाफ थाना रायपुर में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।पुलिस अपहरण की जाँच में जुट गई।सर्विलांस की मदद से रायपुर थाने के एसओ आरके सिंह चार सिपाही फतेहगढ़ आ गये| उन्होंने न्यू इंद्रा कालोनी से सुनील के घर से विक्रम को बरामद कर लिया| कोतवाली पुलिस ने दोनों का राममनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। पश्चिम बंगाल पुलिस ने सुनील को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर पश्चिम बंगाल की पुलिस रवाना हो गयी|

[adrotate banner="2"]