निकाय चुनाव में विरोधियों के पर काटेगी बीजेपी की आईटी सेल

0
118

फर्रुखाबाद : आगामी नगर पालिका चुनाव के लिये बीजेपी को ही हर हाल में जीत दिलाने के लिये पूर्व भाजपा आईटी सेल को फिर सक्रिय किया नई ऊर्जा दी गयी है|
शनिवार को शहर के सिकत्तरबाग स्थित एक विधालय में प्रदेश सह संयोजक अंकित सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक कर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में आईटी विभाग के युवाओ ने अपार मेहनत करके सोशल मिडिया के माध्यम से प्रचार कर यूपी में योगी सरकार बनायी है| अब सभी कार्यकर्ता नगर पालिका चुनाव के लिये कमर कस ले| सोशल मिडिया पर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओ का प्रचार करने के निर्देश दिये| उन्होंने निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को हटाकर सक्रिय लोगों को आगे लाने की हिदायत दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सेल के जिला संयोजक मयंक बुंदेला, जिला प्रभारी शिवांग रस्तोगी, रूपेश गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किये।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]