पल्सपोलियों बूथों से कर्मचारी नदारद, कार्रवाई की संस्तुति

0
110

फर्रुखाबाद: (कमालगंज) : पल्स पोलियो अभियान को सरकारी कर्मचारियों ने मखौल बना रखा है। रविवार को उपजिलाधिकारी सदर को औचक निरीक्षण में कमालगंज में अनेक पल्स पोलियो बूथों पर  कर्मचारी नदारद मिले।

[adrotate banner="3"]

उपजिलाधिकारी सदर एके लाल ने रविवार को कमालगंज क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। मोहल्ला प्रतापनगर मोहल्ले में पल्स पोलियो बूथ पर 2 कर्मचारी नदारद मिले।   कस्बा से सटे हुए मकूनगला बूथ पर पहुंचे उपजिलाधिकारी को 3 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। स्वास्थ्यकर्मी अतर सिंह कटियार ने बताया कि सहायक अध्यापक अवधेश वर्मा, वॉलंटियर आकाश गुप्त व राजीव की ड्यूटी है। अवधेश वर्मा को फोन से संपर्क किया गया। इस पर बाइक पर वैक्सीन बॉक्स लादकर वह बूथ पहुंच गये। उन्होंने एसडीएम को बताया कि गंगा गली बूथ पर ड्यूटी थी, वहां से आये हैं। दोनों कर्मचारी खाना खाने गये हैं।

उपजिलाधिकारी ने पूछा, कितनों को दवा पिलायी, दवा पीनेवाले बच्चों के पिता के नाम बताओ, इस पर वह बगलें झाकने लगा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्य में शिथिलता की कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="2"]