पर्यटन के क्षेत्र में सरकार ने दिये 600 करोड़

0
153

फर्रुखाबाद:(कंपिल)योगी सरकार की महिला व परिवार कल्याण,मातृ एवं शिशु कल्याण, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये 600 करोड़ का का वजट दे चुकी है| जिसके लिये योजनाओं को तैयार किया जा रहा है| जल्द कंपिल को को पर्यटन के लिये विकसित किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]

क्षेत्र के केएसआर इण्टर कॉलेज में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कॉलेज में स्थापित सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ पंडित दीनदयाल कक्ष का शिलान्यास किया।भाजपा नेता डॉ०वीडी शर्मा ने कंपिल धार्मिक नगरी का इतिहास बताते हुए कहा कि यहाँ रामेश्वर नाथ मंदिर में भगवान राम के भाई शत्रुघ्न द्वारा स्थापित शिवलिंग है,द्रोपदी का जन्म, द्रोपदी का स्वयंवर स्थल,जैनियों में भगवान विमल नाथ जो 13 वें तीर्थंकर थे का गर्भ,जन्म,ज्ञान,मोक्ष चारो कल्याणक कंपिल नगरी में ही है।
मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुये कहा कि शिक्षा से व्यक्तित्व का विकास,चरित्रवान,सरल जीवन जीने की पद्धति,ज्ञान का मार्ग बनता है रोजगार तो मिल ही जाएगा| अपनी संस्कृति को भी ध्यान में रखकर कार्य करो। उन्होंने कहा कि बेटी हो या बेटा सभी को समान अबसर देना चाहिए। मोबाइल, इंटरनेट के प्रयोग से बच दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए।
मंत्री ने कहा कि जब से योगी सरकार में गुंडागर्दी, थानों पर राजनीति व भ्रष्टाचार काम हुआ है।यह सरकार मानव सेवा को अपना धर्म समझ कार्य कर रही है। योगी ने उत्तर प्रदेश को देश में अग्रणी राज्य बनाने की ठान ली है।स्कूल में भोजन,ड्रेस की व शिक्षा की व्यवस्था में सुधार आया है। भारत मे पौने दो करोड़ सरकारी विद्यालय,45 हजार प्रोफेशनल कॉलेज है।
आलू किसानों के लिए राज्य की नीति आयोग घोषित करेंगे| आलू किसानो के लिये एक कमेटी बन गयी है| जिसको एक सप्ताह में पॉलिसी बनाने को कहा गया है| उन्होंने कहा कि हरियाणा के शिल्प मेला में उत्तर प्रदेश के कुछ चुनिंदा लोगों को लेकर जाएंगे जिससे यहाँ रोजगार बढ़ेगा। पर्यटन के क्षेत्र में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि दी जा चुकी है। योजनाऐं बना रहे हैं पर्यटन नगरी कंपिल के लिए भी विचार किया जाएगा। सरकार ईको टूरिज्म पर ध्यान दे रही है। आने वाले 2 बर्षों में 4 लाख भर्तियां शुरू होंगी।जिसमें कोई इंटरव्यू नही,कलम की ताकत देखी जायेगी। पुलिस की भर्ती होने जा रही है| सरकार का लक्ष्य समाज को बेहतर समाज,भारत को बेहतर देश बनाना है।
सांसद मुकेश राजपूत ,विधायक अमर सिंह खटिक,मिथलेश अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे| डॉ सूर्यकान्त त्रिपाठी चेयरमैन सुनील चक, चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव, पुखराज डागा,मनोज कौशल, शबनम पाण्डे,आलोक राजपूत, सौरभ पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।
पूर्व विधायक विमल तिवारी के परिजनों से की मुलाकात
मंत्री ने कंपिल जाने से पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरु रोड स्थित पूर्व विधायक पंडित विमल तिवारी के घर पंहुचकर उनके परिजनों से भेट की| और उनके हाल चाल लिये|

[adrotate banner="2"]