परीक्षा सर पर- बच्चों के बस्ते अभी तक खाली

0
108

फर्रुखाबाद: पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की मंगलवार को हुयी बैठक में पुस्तकों के वितरण अति शीघ्र सुनिश्चित करवाये जाने पर जोर दिया गया|

[adrotate banner="3"]

मंगलवार को बीआरसी बढपुर में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपदीय बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिला संयोजक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि बैठक में अध्यापकों कि विभिन्न समस्याओं पर विचार कर निम्न प्रस्ताव पारित किये गये है|

जिला संयोजक राजेन्द्र प्रसाद ने शिक्षकों कि समस्याओं पर प्रकाश डालते हुये बताया कि शेष पुस्तकों का वितरण अभी तक नहीं हो पाया जिससे सत्र परीक्षाये करवाने में समस्याएं आ सकती है| नविन संचालित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में मिड डे मील के लिए गैस सिलेंडर व बर्तनों कि व्यवस्ता कि जाये|

बैठक में राम कुमार मिश्र, मनोज कुमार, बाबु राम भास्कर, प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, राजेश सिंह गंगवार, राज कुमार व पियूष कटियार आदि उपस्तिथ रहे|

[adrotate banner="2"]