नंदोई के घर आई विवाहिता व पूर्व सैनिक ने फांसी लगा कर दी जान

0
107

फर्रुखाबाद: परिजनों से लड़ झगड कर निकले पूर्व सैनिक ने घर से कुछ दूर जा कर गले में रस्सी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली| वंही थाना जहानगंज में नन्दोई के घर आयी विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली मोहम्दाबाद के क्षेत्र नगला बाग़ रठौरा निवासी पूर्व सैनिक श्यामवीर सिंह उर्फ पप्पू ने घर से कुछ दूर अवधकिशोर के ट्यूबवेल के पास लगे शहतूत के पेड़ पर देर रात रस्सी के फंदे से फासी लगा जान दे दी। सुबह 6 बजे लोगों ने पेड़ पर शव लटकते देखा। श्यामवीर के पुत्र बृजभूषण सिंह ने थाने में सूचना दी|

श्यामवीर के पुत्र बृजभूषण सिंह ने बताया कि उसके पिता सोमवार रात को शराब के नशे में घर आये थे| परिजनों से कहासुनी होने पर रात १२ बजे करीब घर से निकल गये थे| सुबह ६ बजे जानकारी हुयी|

जनपद इटावा थाना इकदिल के गांव दामोदरपुर निवासी सुभाष अपनी पत्नी पूजा (21) के साथ झसी निवासी अपनी बहन अनीता के यहां 10 दिन पूर्व आया था। साथ में हरपालपुर के गांव भलौसे निवासी पूजा की मां शशिदेवी भी थीं। मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे मां बेटी में विवाद हुआ। इस पर विवाहिता कमरे में चली गयी। दरवाजे की कुंडी लगाकर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी।

अपराह्न लगभग 12.30 पर पति सुभाष छत पर गया और आवाज दी। कुंडी न खुलने पर उसने घरवालों को बुलाया। पूजा के ननदोई दीपू ने थाने जाकर घटना की जानकारी दी। सुभाष ने बताया कि उसकी सास पूजा की दूसरी जगह विदा करना चाहती थी। उसने पत्नी के जेवर भी रख लिये थे। इसी बात को लेकर मां-बेटी में कई दिनों से कहासुनी हो रही थी।

[adrotate banner="2"]