परिवहन निगम संविदा कर्मियों का आंदोलन जल्द

0
108

FARRUKHABAD : 12 सूत्रीय मांगों को लेकर परिवहन निगम संविदा नियमित कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूरे प्रदेश में आंदोलन की घोषणा की गयी है। जिसके चलते कर्मचारियों ने फर्रुखाबाद बस अड्डे पर बैठक कर आंदोलन की दिशा तय की।

[adrotate banner="3"]

परिवहन निगम संविदा कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया एवं कपिल दुबे की अध्यक्षता में एक आपात बैठक बस अड्डा फर्रुखाबाद पर बुलायी गयी। जिसमें संविदा कर्मचारियों को राजकीय कर्मचारी के बराबर सम्मान न मिलने की बात प्रमुखता से उठी। उन्होंने कहा कि जो उनके संगठन की आवाज मुख्यालयों तक पहुंचायेगा, उनका संगठन उसी के साथ है। 22 अप्रैल को परिवहन निगम के समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा। अगर फिर भी संविदा कर्मचारियों की मांगें पूरी न हुईं तो 14 मई को विधानसभा पर धरना प्रदर्शन के साथ-साथ मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपे जाने के एलान किया। इस दौरान राजेश दुबे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, खुशीराम यादव शाखा अध्यक्ष, अनिल यादव फर्रुखाबाद शाखा मंत्री, कौशलेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, बृजेश कुमार यादव, हरदयाल, अबधेश, गोविंद शुक्ला, प्रदीप चतुर्वेदी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]